Friday, March 29, 2024
Homeमहराजगंजमहाराजगंज मकान के अचानक ढहने से मलबे में दबकर युवक की मौत

महाराजगंज मकान के अचानक ढहने से मलबे में दबकर युवक की मौत

जिला अस्पताल गए मरीज को इलाज के लिए भर्ती नहीं किया

दबंग भारत न्यूज़ : महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरवां में शनिवार की रात एक पक्का मकान अचानक भर-भराकर ढह गया। इस दौरान हैंडपंप पर हाथ धो रहा एक युवक मलबे के नीचे दब गया। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। 

शनिवार की रात गांव निवासी उपेन्द्र चौधरी (38) खाना खाने के बाद हैंडपम्प पर जाकर हाथ धो रहा था। इसी दौरान मकान का जर्जर हिस्सा भरभराकर उसी के ऊपर गिर गया। इसके नीचे वह दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे लेकर जिला अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए भर्ती नहीं किया। इसके बाद परिजन एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराये, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Must Read

spot_img